अमेरिका में एक दिन में तीन हजार से अधिक मौत का रिकार्ड
वाशिंगटन 10 दिसम्बर (वार्ता) वैश्विक महामारी कोरोना का अमेरिका में कहर जारी है और यहां एक दिन में रिकार्ड तीन हजार से अधिक संक्रमितों की मौत हुई है।न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 3011 कोरोना मरीजों की जान गयी है। पिछले सप्ताह दैनिक मौतों का आंकड़ा 2760 था जॉन हाॅपकिन्स यूनीवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व भर में कोरोना से सर्वाधिक अमेरिका में अब तक
1,53,84,264 मामले सामने आये हैं जबकि 2,89,357 लोगों की मौत हो चुकी है।
टंडन
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें