पूर्वी उत्तर प्रदेश अगले तीन दिन तक घने कोहरे की चपेट में
लखनऊ 05 दिसम्बर (वार्ता) उततर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल से अगले तीन दिन तक सुबह घना कोहरा रहेगा ।
मौसम विभाग की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्वी उततर प्रदेश के बलिया ,भदोही,मऊ,वाराणसी,गोरखपुर,महराजगंज समेत अन्य जिलों में सुबह घना कोहरा रहेगा तथा भगवान भाष्कर के दर्शन देर से होंगे ।विभाग ने कहीं भी बरसात की संभावना व्यक्त नहीं की है । मौसम सूखा रहेगा ।
विनोद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें