आनन्द विहार टर्मिनस से तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का किया जायेगा संचलन
गोरखपुर 12 दिसम्बर वार्ता रेलवे ने आनन्द विहार टर्मिनस और रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस के मध्य समय-सारणी के अनुसार तीन जोड़ी विषेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा तथा इन गाड़ियों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने आज बताया कि गाडी संख्या 04008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल द्विसाप्ताहिक विषेष गाड़ी 15 दिसम्बर से अगले आदेशा तक प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, राजा का सहसपुर, चन्दौसी , आंवला , शाहजहांपुर, हरदोई , आलमनगर, लखनऊ, निहालगढ़, मुसाफिर खाना, सुल्तानपुर, लम्भुआ, श्रीकृष्ण नगर, जौनपुर सिटी , वाराणसी , वाराणसी सिटी, औंड़िहार , नंदगंज , गाजीपुर सिटी, युसूफपुर , बलिया ,सुरेमनपुर , छपरा , दिघवारा ,हाजीपुर , मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी, तथा बैरगनिया से होते हुए दूरे दिन रक्सौल 21.50 बजे पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वापसी यात्रा में 04007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विषेष गाड़ी 16 दिसम्बर से अगले आदेष तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 23.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन आनन्दविहार टर्मिनस 04.45 बजे पहुंचेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि गाडी संख्या 04016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल द्विसाप्ताहिक विषेष गाड़ी 18 दिसम्बर से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुड, अमरोहा, मुरादाबाद, चन्दौसी , आंवला ,शाहजहांपुर, हरदोई , आलमनगर लखनऊ, निहालगढ़, मुसाफिर, सुल्तानपुर, लम्भुआ, श्रीकृष्ण नगर, जौनपुर सिटी , वाराणसी ,वाराणसी सिटी , औंड़िहार , नंदगंज , गाजीपुर सिटी, युसूफपुर ,, बलिया ,सुरेमनपुर,, छपरा , दिघवारा , सोनपुर, हाजीपुर , मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, चकिया , बापूधाम मोतीहारी, तथा सगौली स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन रक्सौल 21.10 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वापसी यात्रा में 04015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 दिसम्बर से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को रक्सौल से 22.55 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए तीसरे आनन्द विहार टर्मिनस 04.45 बजे पहुंचेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल साप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 दिसम्बर से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद,पिलखुआ हापुड़ , अमरोहा, मुरादाबाद, चन्दौसी, आंवला , शाहजहांपुर , हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, रूदौली , फैजाबाद,, अयोध्या , गोसाईगंज,, अकबरपुर ,, शाहगंज , जौनपुर ,वाराणसी, वाराणसी सिटी, औंड़िहार ,गाजीपुर सिटी , युसूफपुर, बलिया, सुरेमनपुर,, छपरा ,दिघवारा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, तथा सीतामढ़ी स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन रक्सौल 21.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक विषेष गाड़ी 17 दिसम्बर से अगले आदेष तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को रक्सौल से 23.45 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 04.45 बजे पहुंचेगी।
इस विषेष गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण श्रेणी के 06, शयनयान के 12,वाातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
उदय त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें