मायावती ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की
लखनऊ 19 दिसम्बर(वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पिछले जून में पारित तीनों कृषि कानून को वापस लिये जाने की मांग की है ।बसपा प्रमुख ने आज ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार को हठधर्मिता छोड़ आंदोलनरत किसानों की बात मान लेनी चाहिये और कृषि कानून को वापस ले लेना चाहिये ।बसपा यही मांग करती है ।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल बिन्दुवार कानून को किसानों के हित में बताया था और यह भी कहा था कि पूर्व की सरकार इसे लागू करना चाहती थी लेकिन लागू करने में असफल रही थी ।
विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें