खुद को सचिव बताकर अधिकारियों व कर्मचारियों से पैसा ऐठने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, 07 दिसतम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शासन में सचिव पद पर होने का रौब दिखाकर सरकारी अधिकारियों से अनुचित लाभ प्राप्त करने वाले शातिर अपराधी विजय कुमार वर्मा को आज लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया ।
एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि किसी व्यक्ति द्वारा खुद को शासन का अधिकारी बताकर जिले में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अनुचित लाभ प्राप्त कर रह है। इस सूचना पर प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसौदिया ने एसटीएफ मुख्यालय के अधिकारियो को इस अभियुक्त के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे।उन्होंने बताया कि इसी क्रम पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में एसटीएफ मुख्यालय स्थित टीम ने अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली खुद को सचिव पद पर होने का रौब दिखाकर जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अनुचित लाभ प्राप्त करने वाला शातिर अपराधी लखीमपुर में स्पोर्ट स्टेडियम के सामने खड़ा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पुहंचा और आज सुबह उसके दबोच लिया। पूछताछ पर पकड़े गये विजय कुमार वर्मा ने बताया कि फिल्मो से प्रेरित होकर उसी की तर्ज पर अधिकारियो एवं कर्मचारियो से फोन पर खुद को सचिव पद पर होने का रौब दिखाकर पैसा ठगने का काम करता था। जिसमें वर्ष 2018 में लखीमपुर खीरी सदर थाने में इसके के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि उसके बाद इसने लखनऊ के कर्मचारियो व डाक्टरो आदि को इसी तरह रौब झाड़कर पैसा ऐंठने की नीयत से धमकाने का कार्य किया था और इसके विरूद्व लखनऊ के वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था और इसे जेल भेजा गया था। जेल से आने के बाद इसने आगरा में ट्रेजरी आफीसर से 50 हजार रुपये की माॅग की गयी एंव उसके बाद कई अध्यापको व बिजली विभाग के कई कर्मचारियो समेत अन्य विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियो को रौब दिखाकर उन्हे सस्पेड करने का भय दिखा कर पैसा ठगने का काम किया था। इस बार इसने पंचायत सेक्रेटरी से रूपये की माॅग उक्त स्थान से किया ही जा रहा था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को फरधान थाने में दाखिल करा दिया।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें