रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित

 बहराइच, 27 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के नानपारा तहसील के लेखपाल का रास्ते की जमीन का निस्तारण कराने के लिए चार हजार रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया।

उपजिलाधिकारी सूरज पटेल के अनुसार सरैया रास्ते की जमीन के निस्तारण की जिम्मेदारी नानपारा तहसील में नियुक्त लेखपाल वाहिद कमाल को सौंपी गई थी। वह 25 दिसम्बर को गांव पहुंचा और एक पक्ष से विवाद निपटारा के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। वाहिद कमाल ने पीड़ित से चार हजार रुपये ले लिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया वर वायर हो गया। साथ ही लोगों ने वायरल हो रहे वीडियो से उन्हें अवगत कराया। वीडियो देखने के बाद तत्काल आरोपी लेखपाल वाहिद कमाल को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए तहसीलदार अमरचंद्र वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक सनाउल्लाह, कोटवा के लेखपाल कृष्णकुमार की अगुवाई में जांच टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास