इंडिगो के ‘प्लान बी’ में नये विकल्प
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए ‘प्लान बी’ के विकल्प को अपग्रेड किया है जिसके तहत कनेक्टिंग उड़ान रद्द होने पर यात्री अपना टिकट पूरी तरह से या आंशिक रूप से रद्द करा सकेगा।
एयरलाइन ने आज बताया कि यदि किसी यात्री ने उसके नेटवर्क पर दो चरणों की यात्रा का टिकट बुक कराया है जिसके एक चरण की उड़ान रद्द हो जाती है या उड़ान में देरी होती है तो यात्री के पास ‘प्लान बी’ का विकल्प होगा। यात्री चाहे तो पहले चरण या दूसरे चरण का टिकट रद्द करा सकता है और उसके लिए रिफंड ले सकता है। यदि वह चाहे तो पूरा टिकट रद्द करा कर पूरा रिफंड भी ले सकता है। वह चाहे तो दूसरी उड़ान में भी बुकिंग करा सकता है।यह विकल्प इंडिगो की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगा। उसने बताया कि इससे मौसम के कारण तथा अन्य अनिवार्य कारणों से उड़ान रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को राहत मिलेगी।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें