योगी ने शहीद डिप्टी कमाण्डेण्ट विकाश कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ,14 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान मुजफ्फरनगर निवासी सीआरपीएफ के शहीद डिप्टी कमाण्डेण्ट विकाश कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद विकाश कुमार के नाम पर करने की भी घोषणा की है।श्री योगी ने शहीद श्री कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें