महोबा के पूर्व एसपी पर लुकआउट नोटिस

 लखनऊ 21 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक और 50 हजार रूपये के इनामी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है ।अब वो देश छोड़ के भाग नहीं सकते । अगर उन्होंने जल्द समर्पण नहीं किया तो उनके घर की कुर्की की जा सकती है ।महोबा के क्रशर कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक :अपराध: जांच कर रहे हैं । उन्होंने जांच रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को भेज दी है । उनकी जांच रिपोर्ट के बाद ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया है ।झांसी की विधि विभाग की प्रयोगशाला की टीम ने कल रविवार को महोबा में सीन को दोहराया । पुलिस ने आज कहा कि इन्द्रकांत त्रिपाठी की जिस कार में गोली लगी थी ,उसकी जांच की गई ।यह भी देखा गया कि कार में किन हालात में गोली लगी ।

विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास