फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हमेशा सच बोलती रही हूं : कंगना

 


मुंबई, 18 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हमेशा से सच बोलती रही हैं इसलिये ज्यादातर लोग उनके खिलाफ हैं।

कंगना रनौत राष्ट्रीय मुद्दों पर मुखरता से बात करती रही हैं। अब इन दिनों किसान आंदोलन का जमकर विरोध कर रही हैं। किसान आंदोलन का विरोध करने के कारण अलग-अलग स्तर पर उनकी आलोचना भी हो रही है, लेकिन लगता है कंगना को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कंगना रनौत के ट्वीट फिर सुर्खियों में हैं। इस ट्वीट के साथ कंगना ने एक पुरानी फोटो भी शेयर की है।

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हमेशा सच बोलती रही हूं इसलिए ज्यादातर लोग मेरे खिलाफ हैं। मैंने आरक्षण का विरोध किया, जिससे ज्यादातर हिंदू मुझसे नफरत करते हैं। मणिकर्णिका की रिलीज के दौरान मैंने करणी सेना के साथ लड़ाई की इसलिए राजपूतों ने मुझे धमकी दी। मैं इस्लामवादियों का विरोध करती हूं, इसलिए मुस्लमान मुझसे नफरत करते हैं। मैं खालिस्तानियों से लड़ी इसलिए अब ज्यादातर सिख मेरे खिलाफ हैं। मेरे चाहने वाले बताते हैं कि कोई भी राजनीतिक दल मेरे जैसे वोट काटने वाले को नहीं पसंद करता। इसका मतलब साफ है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी मुझे पसंद नहीं करती। ज्यादातर लोग सोचते हैं मैं ऐसा क्यों करती हूं...क्या करती हूं तो आपको बता दूं कि इस दुनिया से दूर मेरी दुनिया में अंतरात्मा की आवाज मेरी तारीफ करती है।”

प्रेम सूरज

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास