उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना के लिये निजी क्षेत्र को मिले प्रोत्साहन : तिवारी
लखनऊ 19 दिसम्बर,(वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना के लिये निजी क्षेत्र के निवेशकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है।निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के सम्बन्ध में शनिवार को यहां आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि निजी क्षेत्र के निवेशकों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना के लिये प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने कहा कि भूमि सम्बन्धी मामलों में आ रही कठिनाईयों के निराकरण के लिये उच्च शिक्षा विभाग व राजस्व विभाग आपस में परस्पर समन्वय स्थापित कर मामलों का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को स्पष्ट व पारदर्शी बनाया जाये।
उन्होंने निर्देश दिये कि अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा द्वारा निजी विश्वविद्यालयों की प्रायोजक संस्थाओं के साथ प्रति सप्ताह बैठक की जाये। जिन संस्थाओं की औपचारिकताएं अपूर्ण हैं, उनके साथ बैठक कर उन्हें पूर्ण कराने का प्रयास किया जाये। जिन प्रायोजक संस्थाओं द्वारा ऋण लिया गया है व भूमि बंधक रखी गयी है, ऐसे मामलों में वित्त विभाग से समन्वय व परामर्श कर नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जाये।बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग, विशेष सचिव उच्च शिक्षा मनोज कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें