अर्जेंटीना में कोरोना के टीकाकरण का अभियान मंगलवार से

 ब्यूनस ऑयर्स 27 दिसंबर (स्पूतनिक) अर्जेंटीना में आम लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही है जिसके लिए रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-5 को हरी झंडी मिल गयी है और इसकी पहली खेप की आपूर्ति सोमवार तक पूरी हो जाने की संभावना है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रेस विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि कोरोना के टीकाकरण का अभियान मंगलवार 29 दिसंबर से शुरू हो सकता है।
राष्ट्रपति एलबर्टो फर्नांडिज ने विभिन्न प्रांतों के गवर्नरों के साथ बैठक करने के बाद उन्हें बताया कि स्पूतिक-5 वैक्सीन की खुराकों की पहली खेप की आपूर्ति सभी प्रांतों में सोमवार तक हो जायेगी। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि पूरे देश में मंगलवार से कोरोना के टीकाकरण का अभियान शुरू हो जायेगा।
गौरतलब है कि रूस अपनी कोरोना की वैक्सीन स्पूतनिक-5 को मंजूरी प्रदान करने वाला दुनिया का पहला देश था। स्पूतनिक-5 वैक्सीन के क्लीनिकल परीक्षण में करीब 16 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था जिसके बाद जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर इसके 92 प्रतिशत तक असरदार होने का दावा किया गया था। इस वैक्सीन की दो खुराक लेनी होती है।
अर्जेंटीना को गुरुवार को स्पूतनिक-5 की तीन लाख खुराक की आपूर्ति की गयी थी।
रवि टंडन
स्पूतनिक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास