पुलिस इस्पेंक्टर ने दुल्हन का भाई बन कराई शादी



 इटावा 07 दिसंबर (वार्ता) अगर कोई पुलिस इंस्पेक्टर टूट हुई शादी कराने के लिए दुल्हन का भाई बन जाये तो इसे क्या संयोग कहेगे । जी हाॅ ! ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश में इटावा के वैदपुरा मे जहाॅ पर प्रभारी निरीक्षक हामिद सिद्दीकी टूटी हुई शादी कराने के लिए दुल्हन के भाई बन गये ।

राज्य में पुलिस की भूमिका पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं लेकिन इटावा में उसका मानवीय चेहरा सामने आया जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है ।
असल में वैदपुरा इलाके के बनामई गांव में हो रही एक शादी में विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा और बारात बिना शादी के ही वापस चली गई । विवाद पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई । इसी आधार पर पहले पीआरबी को मामले को समझने और शांत करने के लिए भेजा गया लेकिन जब पीआरवी के माध्यम से मामला शांत होते हुए नहीं दिखाई दिया तो खुद ही प्रभारी निरीक्षक वैदपुरा हामिद सिद्दीकी पहुंचे । वधू पक्ष के और से यह जानकारी दी गई की छोटी सी बात पर विवाद शुरू हुआ जो बढ़ गया । वर पक्ष के लोग दूल्हे को वापस ले करके चले गए । इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह अब शादी करना नहीं चाहते हैं ।
हामिद ने वापस ले जा रही बरात के मुखिया से टेलीफोन पर बात की जिसमें बरातियो की ओर से जानकारी दी गई कि वह करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं और अपने घर वापस जा रहे हैं। पुलिस ने दूल्हे समेत सभी लोगों को मौके पर रोका और आननफानन में पुलिस वहां पर पहुंचीं ।
हामिद वापस जा रही बरात के पास पहुंचे तो बताया गया कि लड़की वालों ने बहुत बुरा व्यवहार किया है इसलिए वह लोग शादी करने के बजाय वापस जा रहे है । उन्होंने दोनो पक्ष के बीच बात कराई और शादी के लिये मना लिया ।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास