हर जिले में रोजगार की उपलब्धता के सम्बन्ध में तैयार हो डाटाबेस : योगी
लखनऊ 20 दिसम्बर,(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय को केन्द्र बनाकर कार्यवाही संचालित की जाए।
उन्होने जिला सेवायोजन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर जिलों में रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये औश्र कहा कि प्रत्येक जिले में रोजगार की उपलब्धता के सम्बन्ध में डाटाबेस तैयार किया जाए। सभी जनपदों का रोजगार प्लान बनाया जाए।श्री योगी ने कहा कि इसके अलावा विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में एक वेवसाइट भी विकसित की जाए। इस वेबसाइट पर रोजगार के अवसरों की उपलब्धता की जानकारी के साथ-साथ आवेदन का विकल्प भी होने चाहिए।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें