देवरिया में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष ,दो पुलिसकर्मी घायल

 देवरिया,13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के मदनपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि नेतवार गांव के पास कुछ युवक कल शाम खड़ा होकर शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों को गाली दे रहे थे। इसी बीच वहां से मदनपुर थाने के दो पुलिसकर्मी शिव शंकर सिंह यादव और संजय यादव गुजरे। गांव के मनबढ़ युवक पुलिसकर्मियों से भी शराब के नशे में उलझ गये तथा पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगे। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद तथा करीब 30 अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
वहीं नेतवार गांव के पीड़ित ऋषि कुमार पाण्डेय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका लड़का अमरीश पाण्डेय उर्फ लल्ला कल शाम बाइक से गांव के ही अनूप पाण्डेय के साथ गांव आ रहा था कि गांव के पास एक कार में सवार कुछ लोग बाइक मोड़ने के विवाद में बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट करने लगे और अमरीश के साथ मारपीट कर उसको कार में खींचने लगे। युवक के शोर मचाने पर और कार सवार लोगों के साथ धक्का मुक्की के दौरान कार का शीशा टूट गया और इस घटना में कार सवार कुछ लोगों को मामूली चोटे आई थी।
श्री पाण्डेय ने बताया कि कार सवार लोगों ने अपने को पुलिसकर्मी बताकर थाने पर सूचना लोगों के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भेजे गये अपने शिकायती पत्र में कहा है कि पुलिस ने इस घटना के बाद देर रात में उसके घर का दरवाजा तोड़कर महिलाओं के साथ मारपीट की और उसके दरवाजे पर खड़ी टैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास