सोनभद्र में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों की सेवा समाप्त

 सोनभद्र,16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने वाली महिला समेत दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष-2016 में तैनात शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। जांच में बलिया निवासी अमित सिंह जो विकास खंड चोपन के प्राइमरी विद्यालय शिवपुर में तैनात हैं। जांच में इनकी बीएलएड की डीग्री फर्जी पायी गयी है तथा बलिया निवासी ममता कुमारी जो विकास खंड चतरा के प्राइमरी स्कूल निपनियाँ में सहायक अध्यापक पर थे तैनात थी । जांच में उसकी टीईटी की डीग्री फर्जी मिली है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी चोपन तथा चतरा को दोनों शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं वेतन वसूली का आदेश दिया गया है।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास