चुनाव आयोग ने अधिकारियों के तबादले को लेकर दिशानिर्देश जारी किए


 

नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव के दौरान अधिकारियों के तबादले को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।आयोग ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल असम और पुड्डुचेरी के लिए यह निर्देश जारी किए हैं जहां अगले वर्ष यह चुनाव होने वाले हैं।आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार चुनाव ड्यूटी में अधिकारियों को अपने गृह जिले में तैनात नहीं किया जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को 31 मई से पहले तक अपने जिले में तीन वर्ष से अधिक पद पर नहीं होना चाहिए। जो अधिकारी छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं उन्हें भी चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।इसके अलावा जिन अधिकारियों के खिलाफ चुनाव के दौरान को शिकायत पाई गई है उन्हें भी चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को, केरल विधानसभा का कार्यकाल एक जून, पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई, असम विधानसभा का कार्यकाल 31मई और पुड्डुचेरी विधानसभा का कार्यकाल आठ जून को समाप्त हो रहा है।विज्ञप्ति के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था उनके लिए उपरोक्त दिशा निर्देश से छूट रहेगी।

अरविन्द, उप्रेती

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास