चलन से बाहर नहीं होंगे 100,10 और 5 रुपये के पुराने नोट:आरबीआई

 मुम्बई 25 जनवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज स्पष्ट किया है कि 100, 10 और पांच के पुराने नोट चलन से बाहर नहीं किये जायेंगे और न ही आगे ऐसा करने की अभी कोई योजना है।

आरबीआई ने आज ट्वीट किया,“ 100, 10 और पांच के पुराने सीरीज के नोट चलन से हटा देने के संबंध में मीडिया में आयी खबरों के परिप्रेक्ष्य में यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह की खबर गलत है।”

उल्लेखनीय है कि मीडिया में रविवार को ऐसी खबरें आयी थीं कि मार्च से 100, 10 और पांच के पुराने सीरीज के नोट प्रचलन से बाहर कर दिये जायेंगे।

अर्चना

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास