विधान परिषद की 12 सीटों के लिये निर्विरोध निर्वाचन की संभावनायें प्रबल

 लखनऊ, 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिये 28 जनवरी को मतदान की संभावनायें क्षीण पड़ने लगी है।

परिषद की 12 सीटों में से दस के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सोमवार को नामांकन करेंगे जबकि सपा के दो उम्मीदवारों ने पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिये हैं। यदि भाजपा सिर्फ दस सीटों पर संतोष कर लेती है तो मतदान की नौबत नहीं आयेगी और नाम वापसी के दिन 21 जनवरी को निर्वाचित उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया जायेगा।
विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही मतदान के आसार जताये जा रहे हैं। इसका कारण है कि सदन में संख्या बल के आधार पर भाजपा का दस सीट और सपा उम्मीदवार का एक सीट पर चुना जाना तय था। यदि भाजपा 11वां उम्मीदवार उतारती है तो सपा को 12वीं सीट पर जीत के लिये कांग्रेस,बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य दलों का मुंह देखना पड़ सकता है मगर अब तक के हालात के अनुसार लगता है कि भाजपा दस सीटों पर ही संतोष करने को तैयार है और वह भी मतदान की नौबत नहीं आने देना चाहती है और अगर ऐसा होता है तो 21 तारीख को उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र देने के साथ चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास