यूपी में 12 लाख स्मार्ट मीटर हटाने की मांग

 लखनऊ 27 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामी का हवाला देते हुये राज्य भर में लगे 12 लाख स्मार्ट मीटर को अबिलम्ब हटाने की मांग सरकार से की है।

इस सिलसिले में बुधवार को उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की और स्मार्ट मीटर तेज चलने और भार जपिंग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। श्री वर्मा ने कहा कि बिना यूजर एक्सेप्टेंस टेस्ट (यूएटी) किए लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर जो लगाए गए उसे अबिलम्ब हटवा कर क्वालटी बेस मीटर लगवाए जाय और जो भी उच्चाधिकारी दोषी हो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही सरकार स्मार्ट मीटर लगवाने की प्रक्रिया पर तब तक रोक लगाये जब तक पूरा सिस्टम स्मार्ट मीटर की तकनीकी पर सही साबित न हो जाये।
ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ता परिषद् के जनहित प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव ऊर्जा को परीक्षण कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया और कहा बिना यूएटी हुए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओ के परिसर पर लगाए जाने की जाँच हो रही है। उन्होने कहा कि एसटीएफ की भी जाँच रिपोर्ट का परीक्षण चल रहा है। कोई दोषी बक्शा नहीं जायेगा। दोषी स्मार्ट मीटर निर्माता कम्पनियो के खिलाफ कार्यवाही होना तय है। उपभोक्ताओ की संतुष्टि के आधार पर ही आगे निर्णय लिया जायेगा ।
राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओ का फीडबैक स्मार्ट मीटर पर लिया गया जिसमें लगभग 70 से 75 प्रतिशत उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से असंतुष्ट दिखे। अभी पूरे प्रदेश में तीन स्मार्ट मीटर निर्माता कम्पनिया जीनस जेन और आईटीआई के स्मार्ट मीटर लग रहे है। सभी के तेज चलने की शिकायत लगातार आ रही है। मध्यांचल ने खुद माना है कि जेन स्मार्ट मीटर जंपिंग व तेज चलने की फील्ड की सूचना के अनुसार 73 नग स्मार्ट मीटर तेज चलने की शिकायत मिली जिसमे से नौ स्मार्ट मीटर तेज चलते पाये गए और एक भार जंपिंग में पाया गया यानि 10 स्मार्ट मीटर गड़बड़ अगर इसका प्रतिशत निकाला जाय तो लगभग 13 प्रतिशत हुआ जो गंभीर मामला है।
इसके अलावा पहले लखनऊ में स्मार्ट मीटर तेज चलता पाया गया। सब मिलाकर यह बात तो सिद्ध हो गयी कि स्मार्ट मीटर में बहुत कमियां है। इसलिए सरकार सको अबिलम्ब इस पर फैसला करना चाहिए ।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास