सीबीआई के 30 कर्मचारी सम्मानित

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) गणतन्त्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 30 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ​गणतन्त्र दिवस, 2021 के अवसर पर राष्ट्रपति ने सीबीआई के 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।

​इनमें से छह अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 24 अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।

​विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में ​सीबीआई की संयुक्त निदेशक (लखनऊ) सम्पत मीणा संयुक्त निदेशक (चण्डीगढ़) विनीत विनायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरलादास मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक विवेक धीर, पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार रोहिल्ला तथा हेड कांस्टेबल बसंत सिंह बिष्ट शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ​सराहनीय सेवा के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक अभय सिंह, पुलिस अधीक्षक मनीष विरेश सुर्ती, पुलिस अधीक्षक प्रसन्ना कुमार पाणिग्राही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद किशोर झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लेटखोलम हंगशिंग, पुलिस उपाधीक्षक इस्माइल बाबालाल पेन्धारी, पुलिस उपाधीक्षक रमा रमण त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक देवराज वक्कड़ा, निरीक्षक राजेन्द्र सिंह गोसाईं, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक गोपाल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक समशेर सिंह दलाल, हेड कांस्टेबल के के सासी, हेड कांस्टेबल शिव दत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल ए दामोदरन, हेड कांस्टेबल तपन कुमार बरुआ, हेड कांस्टेबल प्रसाद थनकाप्पन, हेड कांस्टेबल रमेश चन्द, हेड कांस्टेबल नारण मेरामनभाई भोचिया, कांस्टेबल आनन्द राजाराम पन्धारे, कांस्टेबल अविनाश कुमार, कांस्टेबल प्रसाद जी तथा कार्यालय अधीक्षक रंजनी सुब्रमण्यन को प्रदान किया गया।

आजाद.श्रवण जितेन्द्र

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास