946 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक, दो को राष्ट्रपति का वीरता पदक
नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) वीरता और विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय योगदान के लिए 946 पुलिसकर्मियों को
गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है जिनमें से दो को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा।वीरता के लिए राष्ट्रपति के दोनों ही पदक मरणोपरांत दिये जा रहे हैं। इन पदकों के लिए झारखंड पुलिस के
दिवंगत सहायक पुलिस निरीक्षक बनुआ ओरांव को तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिवंगत सहायक पुलिस
निरीक्षक मोहन लाल को चुना गया है।
कुल 946 पदकों में से दो वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक, 205 वीरता के लिए पुलिस पदक , 89
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 650 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक हैं।
इनमें से 137 पदक जम्मू-कश्मीर में विभिन्न अभियानों में वीरता के लिए , 24 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियानों
के लिए , एक पूर्वोत्तर क्षेत्र में अभियान के लिए दिया जायेगा।
पदक पाने वालों में 68 सीआरपीएफ, 52 जम्मू कश्मीर पुलिस के, 20 बीएसएफ के, 17 दिल्ली पुलिस के, 13
महाराष्ट्र के , आठ छत्तीसगढ के तथा आठ उत्तर प्रदेश के हैं। बाकी अन्य राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के
पुलिस बलों के हैं।
संजीव
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें