Bird Flu-चिकन खाने वाले हो जाय सावधान-कोरोना वायरस से ज्यादा है जानलेवा

पवन गुप्ता

नई दिल्ली, चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान आ गया है बर्ड फ्लू सरकार ने किया है अलर्ट. कोरोना महामारी (Corona Virus) से ज्यादा है खतरनाक जहां एक तरफ पूरे देश में फैली हुई है तो वहीं दूसरी तरफ पंछियों में होने वाली बीमारी यानी कि बर्ड फ्लू ने भी एक बार देश में दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि देश के अब तक छह राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। जिसमें अभी तक हजारों की संख्या में पंछियों की मौत हो चुकी है। यह कोई पहली बार नहीं है जब पंछियों में यह बीमारी आई हो इससे पहले भी इस बीमारी का दंश पंछी के साथ इंसान भी झेल चुके हैं। लेकिन इस बार बताया जा रहा है कि यह बीमारी कौवा और बतख के साथ-साथ मोर में भी देखी गई है। हालांकि अभी तक किसी इंसान में इस फ्लू का कोई भी असर होते हुए नहीं दिखाई दिया है।

बर्ड फ्लू (Bird Flu) को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बयान देते हुए कहा है कि यह रोग भारत का नहीं यूरोप के पक्षियों का है। इस फ्लू के चलते आम आदमी को चाहिए कि वह मीट और अंडा अच्छी तरीके से पका कर खाएं ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। अभी तक इस बीमारी के चपेट में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और केरल समेत कई बड़े राज्यों में पंछी आए हैं जिनकी मौत भी हो गई है। वही चिकन खाने वाले लोगो को भी सख्त हिदायत दी गई है।

बर्ड फ्लू को देखते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों को अलर्ट मोड़ मे रहने को कहा है और इस बीमारी की गंभीरता को लेते हुए बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम (Bird Flu Control Room) भी बनाया गया है। वही बताया कहां गया है कि इसकी शुरुआत पंछियों से होती है और जो बहुत तेजी से एक पंछी से दूसरे पंछी में फैल जाती है। इससे चिकन और कई पंछी अछूते नहीं रहते हैं अभी तक राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश के साथ केरल में सैकड़ों पंछी मारे गए हैं।

पंछियों

बर्ड फ्लू (Bird flu) से 10 दिन के भीतर हजारों पंछी मौत के मुंह में समा चुके हैं। जिसको लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया तो वही चिकन खाने वाले लोगों में भी अब दहशत का माहौल बन गया है। बरहाल सरकार के मंत्रियों द्वारा कहा गया है कि मीट और अंडे को अच्छी तरह पका कर ही खाय। तो वही कहा जाता है कि यह कोरोना वायरस से भी खतरनाक है। क्योंकि अभी तक बर्ड फ्लू से संक्रमित होने वाले लोगों में मृत्यु दर 50 परसेंट से ज्यादा रही है जबकि कोरोना की मृत्यु दर 3 परसेंट है।

कोरोना वायरस से भी खतरनाक जाने जाने वाले बर्ड फ्लू ने भारत देश में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। इससे पहले बताया जा रहा है कि 60 देशों में यह महामारी का रूप भी ले चुका है और 4 बार बड़े पैमाने पर अपने पांव भी पसार चुका है। इस बीमारी को रोकने के लिए कई बार लाखों की संख्या में पंछियों को मारा भी गया और इस बार भी अभी तक हजारों पंछियों को जमीन में दफन किया जा चुका है। हालांकि केंद्र सरकार ने इस को लेकर एक कंट्रोल रूम भी बनाया है और लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वह चिकन के साथ अगर अन्य मीट खाते हैं तो उसको अच्छी तरीके से पका कर ही खाएं।

फ्लूवही गिरिराज केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने बयान दिया है कि सात आठ राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। यही नहीं इसको लेकर हम लोगों ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है और सभी को इसके बारे में सजग भी किया है। वही हरियाणा में एक लाख से ज्यादा बर्ड फ्लू के चपेट में आई मुर्गियों की भी मौत हुई है। जिसको लेकर चिकन और अंडा खाना अब सुरक्षित है या नहीं यह चिंता की विषय है। फिलहाल फ्लू के खतरे को देखते हुए सभी राज्यों को अलर्ट किया गया है और पोटली फॉर्म की जांच भी एक्सपर्ट टीम द्वारा की जा रही है। क्योंकि कहा जा रहा है कि यह कोरोनावायरस से भी खतरनाक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास