योगी ने जौनपुर के आयुर्वेद तथा होम्योपैथिक डॉक्टर को दिये नियुक्ति पत्र

जौनपुर 04 जनवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आयुर्वेद के दस तथा होम्योपैथिक के 16 डाक्टरों को नियुक्ति पत्र दिया ।चिकित्सकों को वर्चुअल नियुक्त पत्र वितरण के साथ आयुष टेलीमेडिसिन योजना , योगा वेलनेस सेन्टर का उद्घाटन लखनऊ से किया गया।शहरी नियोजन आवास मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने नियुक्त हुए 10 आयुर्वेदिक तथा 16 होम्योपैथिक चिकित्सकों को नियुक्त पत्र प्रदान किया।नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल मे आयुष मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई है, आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए उपायों को अपनाकर लोग कोरोना से अपना बचाव करने में सफल रहे।उन्होंने सभी नवनियुक्त चिकित्सकों को मेहनत एवं लगन से कार्य करने के प्रेरित किया तथा कहा कि डॉक्टर भगवान स्वरूप होते हैं उनके द्वारा लोगों की जान बचाई जाती है इसलिए उनका कार्य अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रदेश में लगभग 1100 आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है । जनता को और भी अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलेगी ।

सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास