मोदी ने वाराणसी के स्वास्थ्य कर्मियों से किया संवाद, टीके लगवाने की अपील

 वाराणसी, 22 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड-19 टीका लगा चुके चुनिंदा कोरोना योद्धाओं से संवाद कर उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा लोगों को भारत के वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों पर भरोसा कर टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि काशी का सेवक होने के नाते वह चाहेंगे कि यहां के शत-प्रतिशत लोगों को शीघ्र से शीघ्र कोरोना वैक्सीन लगायी जाये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की शुरुआत बहुत ही अच्छे शुभ संकेत से हुई है। कार्य सिद्धि का परिणाम है कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकण कार्यक्रम भारत में चल रहा है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में शीघ्र ही 30 करोड़ लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाये जाने का अभियान चलाया जाएगा।

श्री मोदी कहा कि देश अपना स्वयं का वैक्सीन बना रहा है, जो देश के कोने-कोने में पहुंचायी जा रही है। इतना ही नहीं, दूसरे देशों को भी भारत कोरोना का वैक्सीन मुहैया करा रहा है।

प्रधानमंत्री ने महिला अस्पताल में पुष्पा देवी एवं रानी कुंवर श्रीवास्तव, जिला अस्पताल में डॉ0 वी शुक्ला, रमेश च्रंद के अलावा एक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत श्रृंखला चौहान से बातचीत कर उनसे टीके के बारे में पूछा। सभी ने प्रधानमंत्री को बताया कि टीका लेने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है, अच्छा महसूस हो रहा है। श्री मोदी से बात कर ये स्वास्थ्यकर्मी बेहद गौरव महसूस कर रहे हैं।

बीरेंद्र विनोद

जारी वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास