देवरिया में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का फूंका पुतला

 देवरिया,03 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कोरोना वैक्सीन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उनका पुतला फूंका।

श्री यादव के कोरोना टीके पर दिये गये बयान से गुस्साये भाजयुमो कार्यकर्ताओं नै सुभाष चौक पर उनके पुतले का दहन किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष विन्देश पाण्डेय ने कहा कि श्री यादव को कोरोना के वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। वैक्सीन पर सवाल उठाना, देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें देशवासियों से,चिकित्सकों से और वैज्ञानिकों से माफ़ी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष को शायद पता नहीं कि वैक्सीन भाजपा ने नहीं बनाई है बल्कि देश के वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के अथक प्रयास से बनी है,हां ये जरूर है कि केंद्र में अगर भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नहीं होती तो शायद इतनी जल्दी कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन नहीं देश को मिल पाती।जब तक वैक्सीन नहीं आयी थी तब तक वैक्सीन कब आयेगी की शोर मचा रहे थे,अब वैक्सीन आ गयी तो उसमें भाजपा दिखने लगा।
पार्टी के जिला मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव का वैक्सीन पर बयान बचकाना है। वैक्सीन वैज्ञानिक बनाते हैं और इसकी निगरानी डब्लूएचओ करता है। सपा के लोग देश के वैज्ञानिको का सम्मान करना सीखें। स्वदेशी वैक्सीन इतनी जल्दी आना देश के लिये गौरव का विषय है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास