लखनऊ में उपरिगामी सेतु का नाम अटल बिहारी किये जाने की अधिसूचना जारी

 लखनऊ, 29 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ शहर में गुरू गोविन्द सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चैराहा-बासमंडी चौराहा-नाका हिन्डोला चौराहा-डीएवी कालेज के मध्य तीन लेन उपरिगामी सेतु का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर किया गया है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस मार्ग पर बड़े और आकर्षक बोर्ड लगाये जायं, जिसपर नाम सहित पूरा विवरण अंकित कराया जाय, जिससे लोग उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें।
इस सम्बन्ध में आवश्यक अधिसूचना लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है।
त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास