मायावती बोलीं,दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली की घटना को गंभीरता से ले सरकार

 

लखनऊ 27 जनवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की हुई ट्रैक्टर रैली के दौरन हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है तथा केन्द्र सरकार से इसे गंभीरता से लेने की मांग की है ।बसपा अध्यक्ष ने कल की घटना को लेकर आज दो ट्वीट किये । उन्होंनें कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कल किसानों की ट्रैक्टर रैली में कल जो कुछ हुआ वह कतई नहीं होना चाहिये था ।यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है । केन्द्र सरकार को इसे अति गंभीरता से लेना चाहिये ।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि बसपा यह मांग करती है कि केंद्र सरकार किसानों की मांग मान ले ताकि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो ।

विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास