मीडियाकर्मी बन अवैध वसूली में दो एसएसबी जवान सस्पेंड

पवन गुप्ता 

महराजगंज:- भारत-नेपाल सीमा के समीप ठूठीबारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एसएसबी के दो जवान मीडियाकर्मी बनकर अवैध वसूली के प्रयास में पकड़े गए। वे विदेशी मटर से लदी पिकअप चालक को पकड़कर धनउगाही कर रहे थे। पूछताछ के दौरान पहले खुद को मीडियाकर्मी बताते रहे, लेकिन जांच में सच्चाई उजागर हो गई। ठूठीबारी कोतवाल दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट पर एसएसबी के अधिकारियों ने दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया। शुक्रवार को सरहदी क्षेत्र के निचलौल-इटहिया मार्ग के डुमरी मोड़ पर एसएसबी के दो जवान नेपाल से तस्करी के जरिए पिकअप से लाई जा रही विदेशी मटर की खेप पकड़ ली। कार्रवाई की जगह खुद को मीडियाकर्मी बताकर तस्करों से धनउगाही का प्रयास करने लगे। उसी दौरान ठूठीबारी कोतवाल दिलीप शुक्ल मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में सादे लिबासवाले दोनों एसएसबी जवान कोतवाल पर भी पत्रकार के रूप में धौंस जमाने लगे। मामला तूल पकड़ता देख कोतवाल ने मटर लदी पिकअप कोतवाली भेज दी। पुलिस की गाड़ी जैसे ही गड़ौरा सुगर मिल के पास पहुंची, दोनों एसएसबी जवान अवरोध पैदा करने लगे। इस पर पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर चली गई

कोतवाल ने एसएसबी अधिकारियों को दी रिपोर्ट

कोतवाली में पूछताछ के दौरान फर्जी मीडियाकर्मी बने दोनों युवक नागेन्द्र चौधरी व गजेन्द्र गिरी एसएसबी जवान निकले। जानकारी होते ही एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अनिश कुमार व ठूठीबारी बीओपी इंचार्ज नभ कुमार कोतवाली पहुंच गए। इन जवानों के बारे में कोतवाल ने एसएसबी अधिकारियों को रिपोर्ट दी। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर एसएसबी के दोनों आरोपित जवानों नागेन्द्र चौधरी व गजेन्द्र गिरी को प्रारम्भिक जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।

मनोज कुमार, एसएसबी कमांडेंट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास