डायलिसिस पर रहने वाले मरीजों की दवा के लिए ल्यूपिन को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी
मुम्बई 25 जनवरी (वार्ता) यूनाइटेड स्टेट फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने डायलिसिस पर रहने वाले छह साल और उससे अधिक आयु के बच्चों और व्यस्कों की दवा ‘सेवेलमेर कार्बोनेट टैबलेट’ के लिए दवा कंपनी ल्यूपिन को आज मंजूरी दी।ल्यूपिन ने आज बताया कि डायलिसिस पर रहने वाले छह साल और उससे अधिक आयु के बच्चों तथा वयस्कों में फॉस्फोरस सीरम के नियंत्रण में इस्तेमाल की जाने वाली दवा सेवेलमेर कार्बोनेट टैबलेट, 800 मिलीग्राम के लिए नियामक संस्था यूएसएफडीए ने अपनी मंजूरी दे दी है।
यह दवा जेनजाइम कॉरपोरेशन की रेनवेला टैबलेट, 800 एमजी का जेनरिक संस्करण है।
अर्चना
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें