अपने नेटवर्क में सात नये शहर जोड़ेगी इंडिगो
नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सात नये शहरों को अपने नेटवर्क में जोड़ने की योजना बनाई है।
इंडिगो ने मंगलवार को बताया कि वह लेह, दरभंगा, आगरा, करनूल, बरेली, दुर्गापुर और राजकोट से उड़ानें शुरू करेगी। ये श्हर अब तक उसके नेटवर्क में शामिल नहीं थे।लेह और दरभंगा से उड़ानें फरवरी में शुरू की जायेंगी। करनूल और आगरा से मार्च में, बरेली और दुर्गापुर से अप्रैल में और राजकोट से मई में उड़ान शुरू होगी। इन शहरों से उड़ानों के शिड्यूल को अभी आधिकारिक मंजूरी मिलनी शेष है।
इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि इन उड़ानों के शुरू होने से इस क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा।
अजीत आशा
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें