देवरिया में सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली निकालने से रोके गये

 देवरिया,26 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने पर आमादा सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।

तहसील मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर रैली निकाल रहे थे लेकिन जिला प्रशासन की मुस्तैदी के कारण ट्रैक्टर रैली को रोक दिया गया। देवरिया सदर तहसील पर सुभाष चौक के निकट सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस ने मामूली नोक झोंक भी हुई। रोके जाने से खफ सपा कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।
सपा महासचिव रमा शंकर विद्यार्थी ने यूनीवार्ता से कहा कि केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर कृषि कानून लाई है। उसे वापस कराने के लिये देश का किसान ठंड में सड़कों पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आन्दोलन में अभी तक साठ किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी प्रधानमंत्री का दिल कठोर बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में किसान रैली निकाली है।सपा कार्यकर्ता भी किसान हैं। हमारी पार्टी धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज गणतंत्र दिवस है,नहीं आर-पार की लड़ाई होती। हम अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं लेकिन प्रशासन हमारी गिरफ्तारी भी नहीं करा रही है और न ही तहसील पर जाने की अनुमति दे रही है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास