सरकारी जमीन कब्जा कराने वाला लेखपाल निलंबित
जौनपुर, 07 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दबंगों के साथ मिलकर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कराने वाले लेखपाल को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार है जिले के मछलीशहर तहसील क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी संजय ने ग्राम सभा में घूर गड्ढे के लिए आरक्षित जमीन पर शौचालय और रसोई का निर्माण कर कब्जा करा लिया था। शिकायत पर अधिकारियों ने कई बार कब्जा हटवाने का निर्देश दिया, लेकिन हलका लेखपाल ने इस संबंध में कोई रुचि दिखाई।उन्होंने बताया कि लापरवाही और कब्जा धारक से मिलीभगत मानते हुए एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी श्री सिंह ने लेखपाल संजय कुमार को निलंबन कर लिया। इससे पहले मंगलवार को केराकत तहसील में वरासत के दर्जनों मामले महीनों तक लंबित रखने पर सेनापुर के लेखपाल को भी निलंबित कर दिया था।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें