संसद की कैंटीन के खाने पर रियायत खत्म

 नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) संसद की कैंटीन में खानपान पर दी जा रही रियायत की सुविधा खत्म कर दी गई है।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संसद की कैंटीन में खानपान पर दी जा रही सब्सिडी को खत्म करने का फैसला किया गया है।

 उन्होने कहा कि लोक सभा की कामकाज सलाहकार समिति की बैठक में सभी दलों के सदस्यों ने इस रियायत को समाप्त करने पर सहमति जताई थी। अब कैंटीन में मिलने वाला खान तय दाम पर ही मिलेगा।श्री बिरला ने कहा कि अब संसद की कैंटीन का संचालन उत्तर रेलवे की बजाए भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) करेगा।

संसद की कैंटीन को सालान करीब 17 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी। इस कैंटीन में खानपान की सुविधा का लाभ संसद के कर्मचारियों, मीडिया और सुरक्षा कर्मियों के साथ संसद भवन आने वाले अतिथियों को मिलता था।

प्रणव.संजय

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास