राधा मंगलामुखी के मुहूर्त पर पहुँचे रवि किशन

पवन गुप्ता 

गोरखपुर ,राधा मंगलामुखी एक ऐसे किन्नर की कहानी है जिसे समाज सदैव उपेक्षित समझता है । जो कोरोना जैसी महामारी काल में भी गरीबों की भरपूर मदद करती है । कुल मिलाकर किन्नर वंश भी हमारे ही समाज का हिस्सा हैं । उन्हें अपशब्दों से अलंकृत व उपेक्षित न करके इज्जत और सम्मान की नजर से देखा जाय यहीं इस फ़िल्म का मूल विषय है ताकि लोगों तक एक सकारात्मक मैसेज जाय । विमल के चयन पर मलय ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद ऑडिशन के दौरान विमल सेलेक्ट हुए । इनके अंदर कुछ कर गुजरने की बात ने ही हमें आकर्षित किया ।  महुआ चैनल, अंजन टीवी, बिग मैजिक चैनल, हमार टीवी, फोकस टीवी सहित कुल पाँच नेशनल एंटरटेनमेंट चैनलों में सफल प्रोग्रामिंग डायरेक्टर, एक्टर व एंकर रहे मलय मिश्रा ‘पूर्वांचल आइकॉन अवार्ड’ लेकर फ़िल्म एक्टर गोविंदा के हाथों सम्मानित भी हो चुके हैं । इन्होंने इसके पहले शॉर्ट फिल्म ‘रमजान अली’ निर्देशित किया था । जिसे प्रख्यात बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन ने सम्मानित किया था । यहाँ भी मंगलामुखी के सेट पर पहुँचे रवि किशन ने फ़िल्म को इंटरनेशनल स्तर तक ले जाने की बात का वादा किया । 

साथ ही फ़िल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रवि किशन के कर-कमलों द्वारा रिलीज होने की स्वीकृति भी मिली । लघु फिल्म‘राधा मंगलामुखी’और ‘रमजान अली’ के लेखक अजय श्री हैं जो अभी गीत नाट्य अधिकारी परिवार कल्याण लखनऊ में कार्यरत हैं।कुल 15 मिनट की फ़िल्म राधा…के मुख्य कलाकारों में विमल पाण्डेय सहित कुल पाँच लोग ही हैं। इसके डीओपी सम्राट सिंह,गीत पिंटू प्रीतम,संगीत उमेश मिश्रा ओमी और दीपक श्रीवास्तव इत्यादि हैं।काबिलेगौर है कि उक्त फ़िल्म को लेकर किन्नर समाज के महामंडलेश्वर“लक्ष्मी नारायण तिवारी “तथा सांसद रवि किशन का विशेष आशीर्वाद और सहयोग फ़िल्म की शूटिंग के दौरान से ही मिलना इनके लिए सौभाग्यशाली साबित हो रहा है 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास