डाबर का माउथवॉश “डाबर रेड पुलिंग ऑयल” लाँच
नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज माउथवॉश श्रेणी में डाबर रेड पुलिंग ऑयल आयुर्वेदिक माउथवॉश लॉन्च करते हुये ओरल केयर मार्केट में एक पूरी नई श्रेणी बनाने की घोषणा की।कंपनी ने कहा कि दांत और मसूड़ों के लिए इस आयुर्वेदिक डिटॉक्स की शुरूआत डाबर के लिए एक और नया पहला उत्पाद है। ये उत्पाद भारत में आयुर्वेदिक उत्पाद इंडस्ट्री के लिए भी अपनी तरह का पहला उत्पाद है। डाबर रेड पुलिंग ऑयल एक आयुर्वेदिक माउथवॉश है जिसमें प्राकृतिक तेल और जड़ी-बूटियां हैं और अल्कोहल नहीं है। यह उत्पाद आयुर्वेदिक शास्त्रों में परिभाषित एक प्रक्रिया पर आधारित है और कावाला-गंडुशा थैरेपी, एक तेल आधारित ओरल डिटॉक्स उत्पाद को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया है।इसके ओरल केयर लाभों के अलावा, इस थैरेपी को बेहतर स्वास्थ्य, हार्मोनल संतुलन और डिटॉक्सिफिकेशन के साथ स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। कंपनी का दावा है कि डाबर रेड पुलिंग ऑयल दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है, और 99.9 प्रतिशत कीटाणुओं को मारता है, और संपूर्ण ओरल केयर प्रदान करता है।
शेखर
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें