पहले चरण के टीकाकरण अभियान में तीन करोड़ लोगों को निशुल्क लगेगी कोरोना वैक्सीन
नयी दिल्ली 02 जनवरी (वार्ता) कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को निशुल्क टीका लगाया जायेगा।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि पहले चरण के दौरान पूरे देश में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर डटे दो करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका निशुल्क लगाया जायेगा।उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई तक शेष 27 करोड़ लाभार्थियों को कैसे टीका लगाया जायेगा, इसके बारे में अभी अंतिम निर्णय करना बाकी है।
अर्चना
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें