तानाशाही व दामनकारी नीति बंद करें केन्द्र सरकार :रेवती रमण
प्रयागराज, 25 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने किसान आंदोलन से डरी केन्द्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उसने तानाशाही एवं दामनकारी नीति बंद नहीं की तो किसानों के साथ आमजनता भी एकजुट हो कर सरकार के खिलाफ सड़क पर आ जायेगी ।
श्री सिंह ने आज यहां जारी बयान में केन्द्र और प्रदेश की सरकार द्वारा ट्रैक्टर स्वामियों के उत्पीड़न कि निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान अंदोलन से इतनी डर गई हैं कि ट्रैक्टर मालिकों के घर पुलिस भेजकर उन्होंने डरा रही हैं कि 26 जनवरी को अपना ट्रैक्टर घर से बाहर निकाला तो उसका चालान होगा और देशद्रोह का मुकदमा लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा फरमान तो अंग्रेजों के शासन के समय होता था।उन्होंने कहा कि आज जब देश आजाद हो गया और संविधान ने लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी, शान्ति पूर्ण विरोध करने और घुमने फिरने की आजादी दी हैं ,तो केन्द्र सरकार किसानों पर इस तरह की दमनकारी चाबुक क्यों चला रही है। उन्होंने कहा कि किसानों ने गुहार लगाई कि उनके क्षेत्र में दो दिन से डीजल की बिक्री बंद करा दी है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सपा सांसद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा वह तानाशाही एवं दामनकारी नीति बंद करें ,सरकार नहीं तो किसानों के साथ आमजनता भी एकजुट हो कर सरकार के खिलाफ सड़क पर आ जायेगी । अगर ऐसा होता है तो स्थिति नहीं सम्भालेगी, क्योंकि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध करना विपक्ष का मौलिक अधिकार है, इसे सरकार दबा नहीं सकती।
दिनेश त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें