अखिलेश को राम मंदिर समर्पण निधि से ऐतराज

 गोण्डा, 18 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में श्री राममंदिर निर्माण के लिये विहिप के समर्पण निधि अभियान को भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर किसान आंदोलन व अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये समूचे राष्ट्र मे चलाने का आरोप लगाया है ।

उन्होनें इस पर सवाल उठाते हुये कहा कि राममंदिर के नाम पर बार बार चंदा वसूला जा रहा हैं । राम सबके हैं और वे परिवार संग श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जायेंगे । श्रीयादव देवीपाटन मंडल के गोण्डा व श्रावस्ती जिलों के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।
उन्होनें सिंधू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को धन्यवाद देने के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार का अंत आ चुका हैं । । मुख्यमंत्री योगी भले ही किसानों को एक लाख करोड़ देने की बातें करते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं मालूम कि अभी भी किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो पाया हैं ।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास