नौकायान के दौरान नाव पलटी

पवन गुप्ता 

 गोरखपुर,गोरखपुर के रामगढ़ ताल में नौकायान के दौरान जीडीए द्वारा संचालित एक नाव आज उस समय पलट गई जब नाव में सवार होकर लोग नौकायान जेटी से बस निकले ही थे। गनीमत यह थी कि जहां पर यह नाव पलटी वहां पर पानी अधिक नहीं था और तत्काल दूसरे नाविकों ने पानी में गिरे लोगों को बचा लिया। पिछले कुछ महीनों से जीडीए के द्वारा रामगढ़ ताल में नौकायन का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें यहां पर घूमने वाले लोगों को गांव में बैठाकर रामगढ़ ताल को घुमाया जाता है। बताया जा रहा है कि जीडीए ने जो वोट यहां पर नौकायन के लिए दिए हैं उस वोट में मानक से अधिक सवारी को बैठाकर नाविक ताल में ले जा रहा था तभी डिसबैलेंस हो जाने की वजह से यह नाव पलट गई।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास