कैंट क्षेत्र के हीरा पुरी कॉलोनी के पास दर्जनों की संख्या में मनबड़ो ने छात्र को मारपीट कर पैसा और मोबाइल छीना, आरोपी हिरासत में

पवन गुप्ता 

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के हीरा पुरी कॉलोनी के पास दर्जनों की संख्या में मनबढ़ बदमाशों ने छात्रों को मारपीट कर उनका पैसा व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पीआरवी 318 को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कैंट थाने लाई है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र गोरखपुर ट्रेन से पहुंचे थे और रेलवे बस स्टेशन पर पहुंचकर वह बस में चढ़ने जा रहे थे कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे मनबढ़ बदमाश उनसे मारपीट करके पैसा और मोबाइल छीनने लगे पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लाकर थाने पर पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास