मायावती ने वेब सीरीज तांडव के आपत्तिजनक दृश्य को हटाने की मांग की

 लखनऊ 18 जनवरी (वार्ता) बहुजन समाजपार्टी की अध्यक्ष मायावती ने वेब सीरीज तांडव के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की है ।

सुश्री मायावती ने आज ट्वीट कर कहा कि तांडव वेब सीरीज में धार्मिक और जातीय भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्य को लेकर विरोध दर्ज किये जा रहे हैं जिसके सम्बन्ध में जो आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शांति सौहार्द और आपसी भाईचारे का वातावरण खराब नहीं हो ।

वेब सीरीज में भगवान शिव के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं ।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने वेब सीरीज के निर्माता ,निर्देशक और कलाकारों पर कल 17 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया है । दर्ज प्राथमिकी में उन दृश्यों का भी हवाला दिया गया है और कहा गया है कि हिन्दुओं के देवी देवताओं के बज्ञरे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं । इसके अलावा देश के कई हिस्सों में भी इस वेब सीरीज के खिलाफ मुकदमें दर्ज किये गये हैं ।
विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास