उप्र में आधारभूत सुविधायें उपलब्ध होने से पूरा राज्य पूंजी निवेश के लिए तैयार हैं: योगी

 


गोरखपुर,03 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आधारभूत सुविधायें उपलब्ध होने के कारण बड़े पूजीपति पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे राज्य में पूंजी निवेश के लिए तैयार हैं।

श्री योगी रविवार को यहां गोरखपुर क्लब में जिले के चौरी-चौरा, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र की 575 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एव शिलान्यास करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जमीन निवेश के लिए तैयार है और यहां एक्सप्रेस वे है और अपराधी नियंत्रण में है इसलिए यहां सकारात्मक माहैल बना है। प्रदेश की छवि बदल गयी है । अब प्रदेश की जमीन निवेश के लिए तैयार है ।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले भगवान श्री राम कुछ लोगों के लिए काल्पनिक थे लेकिन अब वही लोग कह रहे हैं कि श्री राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रभू राम की ताकत का उन्हें एहसास हो गया हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच अगस्त को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास करके यह सिद्ध कर दिया कि जो लोग राम मंदिर के निर्माण के लिए आन्दोलन कर रहे थे उनकी इच्छा पूरी हुयी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शिलान्यास करके पूरे विश्व को एक नयी दिशा दी हैं।

उदय त्यागी

जारी वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास