चौरीचौरा कांड के शताब्दी वर्ष की तैयारियों का सीएम द्वारा निरीक्षण
विश्वदेव सर्राफ
चौरीचौरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरीचौरा शहीद स्थली पर चल रहे शताब्दी महोत्सव समारोह की तैयारियां का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ने बताया कि 4 फरवरी 2021 को एतिहासिक चौरीचौरा की घटना के 100 वर्ष पूरे होंगे।इस अवसर पर प्रदेश सरकार ने 4 फरवरी 2021 से 4 फरवरी 2022 तक चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव मनाएगी। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और वे स्वयं शामिल होंगे।इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी वर्चुअली जुड़ेंगे तथा शताब्दी महोत्सव का डाक टिकट भी जारी करेंगे । मुख्यमंत्री के साथ बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, विधायक संगीता यादव तथा आनन्द शाही भी मौजूद थे |


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें