बसपा विधायक ने अखिलेश से कहा ,चौंकिये मत पार्टी में ही हूं

 बहराइच 18 जनवरी(वार्ता )भगवान बुद्ध की तपोस्थली उस समय राजनीतिक घटनाक्रम की गवाह बनी जब

बसपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे असलम राईनी ने रविवार की रात श्रावस्ती में चल रहे सपा के चिन्तन शिविर में पहुंकर सबको चौंका दिया।
राइनी ने वहां मौजूद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का स्वागत किया और कहा चौंकिये मत मैं बसपा में ही हूँ।
समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर श्रावस्ती ज़िले के कटरा बाज़ार में चल रहा है। जिसका समापन सोमवार को अखिलेश यादव करेंगे।
रविवार की रात को श्री यादव श्रावस्ती पहुंच गए।कुछ ही देर बाद भिनगा के बसपा विधायक असलम राइनी भी अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंच गए।पत्रकारों के सवाल दागने पर राइनी ने कहा कि वो बसपा में ही हैं और बसपा की बर्बादी देख रहे हैं क्योंकि जब सतीश चंद्र मिश्रा बसपा और मायावती को समाप्त नहीं कर देंगे तब तक वो चैन से बैठने वाले नहीं हैं।
इस घटनाक्रम के गवाह सपा अध्यक्ष श्री यादव भी बने लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास