डेडबडीज और ऑकवर्ड बिट्स द्वारा साइफर इन्वेंट कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

 चौरी चौरा, नव वर्ष के अवसर पर चौरी चौरा के भोपा बाजार में स्थित शहीद स्मारक में डेडबडीज और ऑकवर्ड बिट्स द्वारा साइफर इन्वेंट के नाम से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वरचंद जायसवाल उर्फ गुड्डू भैया पूर्व ब्लाक प्रमुख सरदार नगर, मुंडेरा बाजार के पूर्व चेयरमैन एवं चेयरमैन प्रतिनिधि  ज्योति प्रकाश गुप्ता तथा प्रमोद कुमार गौतम चौकी प्रभारी उपस्थित थे। डेडबडीज के अभय जयसवाल ने बताया कि यह उनके बैंड ग्रुप का पहला शो है जिसे हमने अपनी मातृभूमि पर करने का निर्णय लिया था। इस कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ कुछ पुराने गाने ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिसे सुनकर वहां उपस्थित जनता झूम उठी। इस कार्यक्रम में बैंड के सदस्य विशेष मानव, उज्जवल जायसवाल, आयुष विश्वकर्मा, अमन यादव, संस्कार जयसवाल, आयुष जायसवाल व हर्ष जयसवाल ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बैंड के एडवाइजर एवं स्पांसर विश्व देव सर्राफ भी मौजूद थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास