पंचायत चुनाव एक्ट में परिवर्तन का कोई विचार नहीं : शुक्ला

 सुलतानपुर, 23 जनवरी (वार्ता)। उत्तर-प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने आज यहाँ स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव एक्ट में परिवर्तन का सरकार का कोई विचार नहीं है। पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं होंगे तथा पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार होंगे।

सुलतानपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री शुक्ल ने कहाकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 फरवरी तक आरक्षण की स्थित स्पष्ट हो जायेगी। उन्होंने कहाकि ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इन मुख्य चार योजनाओं पर सरकार का फोकस है। यह चार योजनाए कोरोना काल में संजीवनी बनकर उभरी है।
उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में प्रदेश में 14 लाख 61 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाये गये है। वही मुसहर, कुष्ठ रोगी आदि के लिए 50 हजार 740 मुख्यमंत्री आवास बनाये गये है।राज्य आजीविका मिशन के तहत 3 लाख 94 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। पूरा देश उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना कर रहा है। एक ग्रामीण सामुदायिक शौचालय को संचालित करने के लिए समूह की तीन दीदियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। इन दीदियों को 5900 रूपये मानदेय दिया जायेगा।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि अब सरकार 250 आबादी वाले गांवो को आच्छादित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिला पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को बड़ी गंभीरता से लिया है। बूथ जीतो चुनाव जीतो के मूल मंत्र को आत्मसात करके कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी। उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और मिशन 2022 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्त्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री संत बक्स सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय मंत्री बविता तिवारी, व्यापारी व भाजपा नेता आलोक आर्य, सुनील कुमार वर्मा, आनंद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास