अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष के वाहन से काली फिल्म उतरवायी

 सुलतानपुर, 19 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुलतानपुर पुलिस ने मंगलवार को अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज समेत 23 वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म उतरवाई।

जिले के बस अड्डा तिराहा पर भारी पुलिस बल संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग में लगा हुआ था तभी पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी पहुँच गए। इस दौरान गाड़ी पर लगी ब्लैक फिल्म लगे वाहनों को रोककर फिल्म उतरवाई जा रही थी। इसी बीच अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज का काफिला आ पहुंचा। जिसे पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने रुकवा लिया और गाड़ी के शीशे पर लगी काली फिल्म उतरवा दी।
डा चतुर्वेदी ने लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सभी को साइड मिरर ठीक करना, सीट बेल्ट लगाना, दो पहिया वाहन चलाये समय हेलमेट पहनना, तथा शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगाना आवश्यक है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास