कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिये के फैसले का डब्ल्यूएचओ ने किया स्वागत

 


नयी दिल्ली 03 जनवरी (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में कोरोना वायरस कोविड-19 की दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिये जाने के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के फैसले का आज स्वागत किया।स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने आज कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने का फैसला स्वागत योग्य है।डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को सबसे पहले मंजूरी भारत में दी गयी है। भारत का यह निर्णय इस क्षेत्र में कोरोना के खिलाफ जंग को मजबूती देगा।डॉ खेत्रपाल ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर लक्षित आबादी समूह के टीकाकरण के साथ अन्य जन स्वास्थ्य उपायों के लागू करने तथा सामुदायिक भागीदारी से कोरोना के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।


अर्चना

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास