फॉक्सवैगन फाइनेंस ने कूवी टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण किया
नयी दिल्ली ,11 जनवरी (वार्ता) जर्मनी की कंपनी फॉक्सवैगन फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने ऑटोमोटिव फिनटेक कंपनी कूवी टेक्नोलॉजीज सर्विसेज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर भारतीय कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है।
फॉक्सवैगन इंडिया ने आज बताया कि पिछले साल सितंबर में कूवी टेक्नोलॉजीज में उसने 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। गत 05 जनवरी को उसने कंपनी में अपना निवेश बढ़ाकर 51 प्रतिशत से अधिक कर लिया है।फॉक्सवैगन ने आज बताया कि वह कूवी के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुये नयी और पुरानी कारों के फाइनेंसिंग में अपना कारोबार बढ़ायेगी। इससे ऋण के प्रोसेसिंग में लगने वाले समय में कमी आयेगी।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें